एक नोट कमल पर वोट’ अभियान के चौथे दिन भी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर भर में लोगों के घर-घर जाकर स्वेच्छा से योगदान देने की अपील की।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रुबी गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-46 में घर घर जाकर अभियान चलाया गया। मंडल नंबर-19 के प्रधान जगजोत सिंह लाली के नेतृत्व में सेक्टर 19 और सेक्टर 18 की मार्केट में इस अभियान को चलाया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इस अभियान में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़ कर पार्टी को योगदान देने के लिए आगे आ रहे है। शहर की जनता भी बदलाव चाहती है।
इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने चेहरे पर नरेंद्र मोदी का मुखोटा पहन कर और हाथों में भाजपा का झंडा लेकर लोगों के घर-घर गए और लोगों से वोट देने की अपील की।