फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 डीआरओ, 39 तहसीलदार इधर से उधर

Sat, 15 Feb 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का असर सरकारी तबादलों पर नजर आने लगा है। गत वीरवार को बड़े पैमाने पर डीएसपी बदलने के बाद वीरवार को पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ी शफलिंग की।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जिला राजस्व अधिकारी रोहित गुप्ता को अमृतसर, मुकेश कुमार को मोहाली, जीवन जगजोत को लुधियाना, दलजीत सिंह छीना को फतेहगढ़ साहिब, सुखजिंद्र सिंह ढिल्लों को फिरोजपुर, राम सिंह को मोगा, अरविंद कुमार को होशियारपुर, आत्मसिंह को रोपड़ और वरिंद्र कुमार को जालंधर में तैनात किया गया है।

वहीं, संजीव कुमार को डिप्टी डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड्स और प्रिंसीपल स्टेट पटवार स्कूल जालंधर का चार्ज दिया गया है। तहसीलदारों में सुशील कुमार शर्मा को सुनाम, कुलदीप सिंह ढिल्लों को जीरा, मंजीत सिंह-1 (सीडीसी) को पातड़ां, गगनदीप सिंह को खरड़, हरसिमरन सिंह को लुधियाना पूर्वी, हरी लाल नफरी को पटियाला, कवर नरिंदर सिंह को मलेरकोटला, विपिन भंडारी को अमलोह, परमजीत सिंह सहोता को समराला, जीवन कुमार गर्ग को नाभा (अतिरिक्त चार्ज), जोगिंदर सिंह (सीडीसी) को समाना, राकेश पाल मनहास को कपूरथला, सुरिंदर पाल सिंह को तरनतारन, परमानंद (सीडीसी) को पट्टी, जैत कुमार (सीडीसी) को जालंधर-2, अमनपाल सिंह को मूनक, हरशरणजीत सिंह को बठिंडा, कुलदीप सिंह को फिरोजपुर, जरनैल सिंह को धर्मकोट, सुखराज सिंह ढिल्लों (सीडीसी) को कोटकपूरा, दर्शन सिंह (सीडीसी) को धूरी, गुरमेल सिंह (सीडीसी) को सरदूलगढ़, पुष्पिंदर कौर (सीडीसी) को रामपुरा फूल, मंजीत सिंह भंडारी (सीडीसी) को तलवंडी साबो, अवतार सिंह मक्कड़ को संगरूर, दर्शन सिंह को अबोहर, हुक्म चंद दीपक को मलोट, नरिंदर सिंह सैनी (सीडीसी) को फरीदकोट, राकेश कुमार जैन (सीडीसी) को अमृतसर-2, गुरसेवक सिंह को गिदड़बाहा, इंद्र देव सिंह को निहाल सिंह वाला, हरमिंदर सिंह को बरनाला, सीमा सिंह को जालंधर-1, अमरदीप सिंह थिंद को आनंदपुर साहिब, सुरिंदर सिंह को जलालाबाद, गुरजीत सिंह-2 को दसूहा, हरफूल सिंह को नंगल, सुभाष चंद्र को धार कलां और जसवंत सिंह राय को खमाणों तैनात किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि हरबंस सिंह सेखों (सीडीसी) को तहसीलदार की तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें