फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी से जुड़ने के इच्छुक ये खबर जरूर देखें

Tue, 18 Feb 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और मिशन 272 प्लस के शहर में प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश ने मंगलवार को एक और अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने मोहाली में मोबाइल नं. 8528852800 और एक काल सेंटर का उद्घाटन किया। अब स्थानीय लोग मिशन 272 प्लस से पार्टी से जुड़ने के लिए इस नंबर पर मिस काल कर सकेंगे और उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने इस अभियान को सफल बनाने वाली पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का काल सेंटर पूरे भारत में पार्टी का पहला काल सेंटर होगा, जिसमें रजिस्टर नंबर पर युवा मोर्चा की टीम विजन डाक्यूमेंट सहित संबंधित व्यक्ति से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के वालंटियर्स काल करने वाले व्यक्ति को नरेन्द्र मोदी के विजन के बारे में बताऐंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 272 प्लस सीटों के लक्ष्य के बारे में जानकारी देंगेे। साथ ही शहर की जनता से देश व चंडीगढ़ के विकास के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस 10 अंक वाले नंबर को पिछले 10 दिनों से परीक्षण मोड पर डाला गया, जिसमें तकरीबन 150 काल प्रतिदिन आ रही हैं। उन्होंने कहा हमारी टीम का अनुमान है कि कुछ सप्ताह में यह आंकड़ा 10 हजार को पार कर जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी पार्षद अरुण सूद, उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर, मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र पठानिया, आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक मल्होत्रा, युवा मोर्चा महासचिव गौरव गोयल, उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें