एटीएम क्लोनिंग, ईमेल हेक, फेसबुक से छेड़छाड़ करने वाले हाईटेक अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर सेल को पुलिस विभाग अपगेड करने जा रहा है। आईटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मामलों को सुलझाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग साइबर लैब बनाने जा रहा है।
साइबर लैब सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर बनेगी। लैब बनाने के लिए पुलिस विभाग ने सारे यंत्र खरीदने के लिए लिस्ट बना ली है इसके अलावा पुलिस जवानों को जल्द ही ट्रेनिंग देकर एक्सपर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है।
साइबर सेल केपास 2012 में 170 शिकायतें , 2013 में 1180 शिकायतें और जनवरी से फरवरी तक 109 साइबर क्राइम से जुटी शिकायतें आ चुकी है। एक जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2014 तक साइबर सेल के पास कुल 41 मामले लंबित पड़ी हुई है।
पुलिस की मानें तो हर अपराधिक को पकड़ने के लिए साइबर सेल की सहायता जरुरत पड़ती है। अपराधी वारदात को अंजाम देने केबाद मोबाइल फोन का तो इस्तेमाल करता है। जिसकेजरिए साइबर सेल अपराधियों की लोकेशन निकालकर उन्हें दबोचने में सहायता करती है।
इस तरह की आती है साइबर सेल केपास शिकायतें
साइबर सेल केपास फोन पर धमकी, अश्लील बाते करना, एमएमएस करने , ईमेल हैकिंग, फेसबुक हेक करके फोटो से छेड़छाड़, एटीएम और डेबिट कार्ड क्लोनिंग करने, मोबाइल फोन चोरी, आनलाइन स्केम( नौकरी, लाटरी निकलने का लालच देकर रुपये ठगने) और शेयर ट्रांसफर करने समेत अन्य तरह की शिकायतें आती है।
एक जनवरी से 21 दिसम्बर 2012 तक मामले दर्ज
शिकायतें आई 170 और मामले दर्ज हुए 30
मामले-------------------------------------------- कुल
अनवांटेड कॉल और धमकी के--------------------------6
फेक ईमेल/ ईमेल हैक--------------------------------- 5
फेसबुक हैकिंग/ कमेंटस--------------------------------4
जॉब फ्रॉड--------------------------------------------3
एटीएम फ्रॉड------------------------------------------3
आनलाइन ट्राजेक्शन-----------------------------------2
चीटिंग-----------------------------------------------2
ऐड ओएलएक्स---------------------------------------1
डाटा चोरी--------------------------------------------1
अन्य-------------------------------------------------3
कुल -----------------------------------------------30
01 जनवरी से 31 दिसम्बर 2013
शिकायतें आई 1180 और मामले दर्ज हुए 43
मामले---------------------------------------कुल
अनवांटेड कॉल और धमकी के ------------------10
फेक ईमेल/ ईमेल हैक---------------------------3
फेसबुक हैकिंग-------------------------------- 9
एटीएम फ्रॉड-----------------------------------5
मोबाइल चोरी ---------------------------------2
आनलाइन स्कैम-------------------------------5
अन्य----------------------------------------2
कुल----------------------------------------43
हाईटेक अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग ने सेक्टर 11 क्राइम ब्रांच में साइबर सेल का गठन किया था। क्राइम ब्रांच में दो कमरे में बने साइबर सेल को आईजी आरपी उपाध्याय ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर शिफ्ट किया। सेल का इंचार्ज डीएसपी राजेश कालिया लगाया गया और इंस्पेक्टर जसबीर को जिम्मा दिया गया।
पलसौरा बेबी मर्डर का किया खुलासा
साइबर सेल ने हाईटेक तरीके से लोगों के क्रेडिट कार्ड क्लोन करकेशापिंग और मौज मस्ती करने वाले बंटी बबली को एयरपोर्ट से दबोचा था। इसके बाद साइबर सेल ने पलसौरा बेबी मर्डर केस केदो आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया था।
हाइर्टक तरीके से क्राइम करने वाले अपराधियो को पकड़ने के लिए साइबर सेल बनाई जाएगी। आने वाले समय में साइबर सेल अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका रहेगी।
आरपी उपाध्याय, आईजी