भाजपा जिला प्रधान रामपाल ने बुधवार को नवजोत कौर सिद्धू पर सियासी हमला बोला। ढाकी रोड स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामपाल ने कहा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली नवजोत कौर पंजाब के हित में काम करने का दावा करतीं है।
कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अपने रुतबे के लिए काम कर रही हैं। भाजपा में रहने के दौरान कौर कांग्रेस और कैप्टन के खिलाफ बयानबाजी करती रहीं हैं। उनकी इस बयानबाजी का वीडियो पार्टी ने तैयार किया है।
इसके पूरे प्रदेश में जनता को दिखाकर उनकी असलियत बताई जाएगी। इस मौके पर महासचिव राकेश शर्मा, महासचिव विपिन महाजन, मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, विनोद धीमान, चंदर शर्मा मौजूद थे।