फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः हरियाणा में मिशन मोड पर उतरी भाजपा, नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रभारी

Fri, 09 Aug 2019 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीजेपी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा में भाजपा उनकी देख रेख में चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी बनाया है। जबकि डॉ. अनिल जैन प्रदेश के संगठन प्रभारी होंगे।

विज्ञापन


चुनाव सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पार्टी ने मिशन 75 का जो आंकड़ा निर्धारित किया है उसे भी हम पार करेंगे। भूपेंद्र ने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और संगठन ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी के तौर पर जो जिम्मेदारी सौंपी है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सांगठनिक कौशल की वजह से पार्टी सभी चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर रही है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के कार्यकर्ता मिशन 75 के लक्ष्य को पार करने में पूरी तरह से समक्ष हैं जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर जीत दर्ज कर आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें