फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी भुल्लर की अमृतसर शिफ्टिंग से नाराज हैं भाजपाई

Sun, 14 Jun 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बम धमाके के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को तिहाड़ जेल से पंजाब शिफ्ट किए जाने के शिअद और बादल सरकार के फैसले पर पंजाब भाजपा ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


शनिवार को इसी मुद्दे पर चंडीगढ़ में भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि पार्टी इस मसले पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ चर्चा करेगी।

बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल के साथ इसी मसले पर चर्चा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मामले को उपयुक्त मंच पर उठाएंगे कमल शर्मा

पत्रकारों से बातचीत में कमल शर्मा ने कहा कि इस मामले को भाजपा उपयुक्त मंच पर उठाएगी। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता से जुड़ा हुआ है। कोर कमेटी की बैठक में नेताओं को अगले दो महीने तक जनता के बीच जाकर केंद्र की उपलब्धियों के प्रचार का निर्देश दिया गया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल की अध्यक्षता में बैठक के दौरान सूबे के सियासी माहौल पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक चुनाव और पंजाब में थोक चीनी लाने पर टैक्स लगाने के राज्य सरकार के फैसले पर कोई चर्चा नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें