फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु बने राज्यसभा सांसद

Sat, 29 Nov 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह और केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु हरियाणा से राज्यसभा सांसद बन गए हैं। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 25 को दोनों मंत्रियों ने भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया था। इन दोनों के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु राज्यसभा के सांसद बन गए हैं।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने केबाद ही बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया था और इनेलो के सांसद रणबीर सिंह प्रजापति के विधायक बनने के बाद उनकी सीट खाली हुई थी। चुनाव अधिकारी रेल मंत्री सुरेश प्रभु का प्रमाणपत्र जारी कर दिया है यह प्रमाणपत्र विधायक घरौड़ा के विधायक हरविंदर कल्याण ने ले लिया है।
विज्ञापन


राज्यसभा की पांच सीटें हैं
हरियाणा से राज्यसभा की पांच सीटें हैं। इनमें से तीन सीटों पर कुमारी शैलजा और शादीलाल बत्तरा कांग्रेस की ओर से और रामकुमार कश्यप इनेलो की ओर से हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें