एक बतख में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जांच के लिए आई विशेषज्ञों की टीम ने सुखना से पानी और माइग्रेटरी बर्ड्स के सैंपल लिए।
भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज के साइंटिस्ट डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को ये सैंपलिंग की। उनके साथ जालंधर लैब के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विनय मोहन भी मौजूद रहे। ये सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।
पोल्ट्री फार्मों से ले चुके हैं 28 सैंपल
शहर में अभी पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं है। फिलहाल, ट्राइसिटी के पोल्ट्री फार्मों से भी सैंपल लिए जा रहे हैं। बुधवार तक विभिन्न फार्मों से 28 सैंपल लिए जा चुके थे।