भाजपा तो पहले ही कह रही थी कि 1984 सिख कत्लेआम तत्कालीन सरकार ने करवाया था और सरकार ने इसको स्पांसर किया था। अब मनमोहन सिंह ने उस पर मोहर लगा दी है कि सरकार ने जानबूझकर सेना तैनात नहीं की थी। - अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद, भाजपा
बिल्ली थैले से बाहर आ गई है। अब गांधी परिवार को अपना गुनाह जनता के आगे कबूल कर लेना चाहिए। - मनोरंजन कालिया, भाजपा नेता
गृहमंत्री पीवी नरसिम्हा राव तो वहीं करेंगे जो उनको गांधी परिवार से आदेश आया था। सेना को घर और कैंपों में सुलाये रखा और सिखों को जिंदा जलाया जाता रहा। बीबी जागीर कौर, पूर्व प्रधान, एसजीपीसी
दंगे कांग्रेस और तत्कालीन केंद्र सरकार ने करवाए थे, अब जनता के सामने सच आ चुका है। - चणजीत सिंह बराड़, अकाली दल के वरिष्ठ नेता