बाइक खाई में गिरी, हड्डियां टूटीं पर नहीं टूटा इनका हौसला। मिलिए ये हैं जांबाज बाइकर राइडर मोहित वर्मा। ट्राइसिटी में जब भी मोटर स्पोर्ट्स की बात होती है तो बाइकर मोहित वर्मा का जिक्र इस रोमांचक और एडवेंचर खेल के चाहने वालों की जुबान पर रहता है। मोहित सिटी के एकमात्र ऐसे बाइकर हैं जो पिछले कई वर्षों से मोटर स्पोर्ट्स की रैलियों में हिस्सा लेते आ रहे हैं। उन्होंने कई रैलियों में जीत भी हासिल की है। इस जांबाज ड्राइवर के हौसले का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मोटर रैलियों में हिस्सा लेते समय कई बार चोटिल हुए, हड्डियां टूटीं। फिर भी उनका हौसला कभी पस्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
मोहित वर्मा, बाइकर
- फोटो : amar ujala
वह स्वस्थ होते ही पुराने जज्बे से इस रोमांचकारी खेल में फिर से शामिल हो जाते हैं। उत्तर भारत की सबसे पुरानी रैलियों में से एक सजोबा रैली आगामी 7-9 मई को होने जा रही हैं। यह रैली सेक्टर 26 से शुरू होकर हिमाचल के कई शहरों से होते हुए 500 किमी का सफर तय करते हुए वापस शहर पहुंचेगी। इस रैली में कार, बाइक, जिप्सी में देश के जाने माने मोटर स्पोर्ट्स केदिग्गज शामिल होंगे। मोहित बाइक कैटेगिरी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
मोहित वर्मा, बाइकर
- फोटो : amar ujala
मोहित ने कई रैलियां जीती हैं। कई रैलियों में हिस्सा लेते हुए चोटिल हुए और फैक्चर के शिकार हुए। इसके बावजूद उनके हौसले कभी कम नहीं हुए। पिछले साल रेड द हिमालय रैली में हिस्सा लेते हुए उनकी बाइक खाई में गिर गई थी। इस हादसे में उनके बाएं पैर में फैक्चर आया जिसके कारण उनको रैली से हटना पड़ा। मोहित कुछ समय पहले ही ठीक हुए हैं और वह फिर से इस बार सजोबा रैली में पूरे जोश से हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।
4 of 5
मोहित वर्मा, बाइकर
- फोटो : amar ujala
रैली में मोहित आस्ट्रेलियाई बाइक केटीएम पर सवार होंगे। मोहित ने बताया कि केटीएम बाइक उन्होंने हाल ही में 3 लाख में खरीदी है। इसकी एवरेज 8 किलोमीटर प्रति लीटर है।
उपलब्धियां
- 2010 में रेड द हिमालय रैली जीती
- 2011 में सजोबा रैली जीती
-2012 में रेड द हिमालय रैली जीती
-2012 में मुगल रैली जीती
- 2012,13,14 में स्पीड द स्प्रिंट रैली जीती
-2013 में डेजर्ट स्ट्रोम रैली जीती
- 2013 में दक्षिण डेयर जीती
- 2015 में डेजर्ट स्ट्रोम रैली में ओवरऑल प्रथम स्थान पाया