चंडीगढ़। सेक्टर-19/27/20/30 के चौक पर एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब व्यक्ति कुल्फी खरीद रहा था। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-19/सी निवासी हैं। बीते 27 मार्च की रात खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान सेक्टर-19/27/20/30 चौक पर और पहुंचे तो आइसक्रीम रेहड़ी से कुल्फी खरीदने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों उनकी सोने की चेन झपट ली। उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
बाइक सवार ने झपटा मोबाइल
उधर, पुलिस को दी शिकायत में बापन दास ने बताया कि वह सेक्टर 44/डी में रहते हैं। बीते 27 मार्च को वह किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर-50 स्थित आश्रम के पास पहुंचे तो बाइक सवार एक युवक उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। पीड़ित के बयान पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।