माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में बाइक सवार झपटमार एक युवती से एक हजार रुपये और मोबाइल झपटकर फरार हो गया। वारदात के वक्त पीड़िता अपने घर लौट रही थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-44 निवासी शमिंदर कौर ने बताया कि वीरवार रात करीब आठ बजे वह घर लौट रही थी। मकान नंबर 256 के पास पहुंची तो बाइक सवार एक युवक पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में एक हजार की नकदी, मोबाइल, आई-फोन चार्जर समेत जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।