फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुरुष आयोग की मांग पर निकाली बाइक रैली पहुंची चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ। पूरे देश में पुरुषों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों से निपटने के लिए पुरुष आयोग की मांग पर सेव इंडियन फैमिली ने एक अभियान छेड़ा हुआ है। विश्व प्रसिद्ध बाइकर्स डॉ. अमजद खान, नदीम शेख और संदीप पावरिया ने 31 मई को फरीदाबाद से 16 हजार किलोमीटर से अधिक की राष्ट्रव्यापी बाइक राइड पार्ट 2.0 यात्रा शुरू की जो आज चंडीगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

एसआईएफ चंडीगढ़ अध्यक्ष रोहित डोगरा ने सोमवार को बताया कि यह यात्रा पूरे भारत में 37 दिनों में 20 राज्यों को कवर करेगी। यह यात्रा पुरुषों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर शुरू की गई है। क्योंकि भारत में हर साढ़े 4 मिनट में एक आदमी आत्महत्या करके मर जाता है। जबकि हर साढ़े 6 मिनट में एक विवाहित आदमी घरेलू मुद्दों के कारण अपनी जान ले लेता है। क्योंकि कुछ महिलाओं और कानून के जानकारों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है।
पुरुष आयोग की यह पहल पुरुषों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना चाहती है। देश में पुरुषों का कानूनी नरसंहार हो रहा है। चंडीगढ़ के स्वयंसेवकों ने पुरुषों की संकटपूर्ण कॉल पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई लोगों को ऐसे कदम उठाने से रोका है। इस अवसर पर महेश कुमार, अंकुर शर्मा, रजत आहूजा, संदीप कुमार, जसजोत सिंह, जसदीप सिंह, मोहित कुमार, अमनदीप और हरदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें