डॉ. भार्गव ने बताया कि ढाई साल बाद झुनीर पुलिस ने इस केस की दोबारा जांच शुरू की। पुलिस जांच कुछ व्यक्तियों पर पहुंची तो यह मामला जमीन के लालच में किए गए कत्ल का निकला। पुलिस ने मृतक अमनदीप सिंह के मामा गुरमेल सिंह व उसके दो बेटों बलजीत सिंह व गुरमीत सिंह निवासी गाटवाली (बठिंडा) को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह को काबू कर लिया गया है।
एसएसपी के अनुसार काबू किए गए बलजीत सिंह ने पूछताछ दौरान बताया कि उनके पास कम जमीन है, जबकि उनकी बुआ के लड़के अमनदीप के अधिक जमीन है। जमीन के लालच में आकर उन्होंने अमनदीप सिंह को रास्ते से हटा दिया। झुनीर पुलिस ने इस पूरे मामले को ट्रेस करके आरोपियों की साजिश को बेनकाब कर दिया।
डॉ. भार्गव ने बताया कि जमीन के लालच में अपनों ने ही अपने का कत्ल किया और मृतक को खत्म करने के लिए उसको नहर में फेंक दिया था। ढाई वर्ष इस मामले में किसी तरह की कोई भनक नहीं मिली। अभी तक भी अमनदीप सिंह की लाश बरामद नहीं हो पाई है। आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद केस के अन्य छिपे तथ्य भी सामने आ सकेंगे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद करके अन्य दोनो आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।