फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: खतरनाक था हमलावरों का इरादा! चार जवानों की जान लेने के बाद पांचवें का खटखटा रहे थे दरवाजा

Wed, 12 Apr 2023 10:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से गायब हुई इंसास राइफल बरामद कर ली गई है। संदेह है कि बुधवार तड़के सेना के चार जवानों की हत्या में इसका ही इस्तेमाल किया गया था। सेना ने एक बयान में कहा कि स्टेशन पर सुबह करीब 4:35 बजे हुई फायरिंग में तोपखाना इकाई के चार सैनिकों की जान चली गई है।
विज्ञापन
बठिंडा छावनी के पास तैनात की गई एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग और चार जवानों की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं गायब हुई इंसास राइफल भी बरामद कर ली है। पुलिस को 80 मीडियम रेजिमेंट के मेजर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि उनकी यूनिट के एक वार्ड कर्मी ने सूचना दी कि सुबह करीब साढ़े चार बजे चारों सैनिक अपनी बैरक में सो रहे थे। तभी दो अज्ञात लोग बैरक में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab: बठिंडा में सेना के जवानों को सिर्फ गोली ही नहीं मारी, कुल्हाड़ी से भी किया हमला, चौंकाने वाला खुलासा

वार्ड कर्मी के अनुसार दोनों हमलावर सफेद कुर्ते-पायजामे में थे। उन्होंने अपना मुंह व सिर ढका था। उनमें से एक के पास राइफल थी जबकि दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी। बताया जा रहा है कि हमलावर चार जवानों को मारने के बाद पांचवें जवान के कमरे का दरवाजा खटखटा रहे थे लेकिन अंदर से बंद होने के चलते वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद दोनों जंगल की भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab News: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से गायब इंसास राइफल मिली, संदेह- इसी से जवानों पर बरसाई गईं गोलियां

गनर डिसाई मोहन ने उन्हें फायरिंग की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कैप्टन शांतनु को वहां भेजा। वह बैरक में पहुंचे तो पहले कमरे में संतोष व कमलेश की लाशें पड़ी थीं। उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। बगल में इंसास के खोल बिखरे पड़े थे। अफसर मेस के सामने ही यहां काम करने वाले जवानों की बैरक बनी है। मंगलवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद जवान अपनी बैरक में चले गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें