फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को आखिरकार बड़ी राहत मिलने जा रही है। महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों से जूझ रहे हाउसकीपिंग, सैनिटेशन और बेयरर कर्मियों के लंबे समय से लंबित एरियर के भुगतान के लिए संस्थान प्रशासन ने 12 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

पीजीआई की ओर से 30 जनवरी को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार हाउसकीपिंग व सैनिटेशन कर्मियों तथा सैनिटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर (चंडीगढ़ व संगरूर) के शेष 20 प्रतिशत एरियर के भुगतान के लिए 12,15,92,856 रुपये की अग्रिम राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा बेयरर कर्मचारियों के लिए 56,81,852 रुपये जारी किए जाएंगे।
यह भुगतान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की 9 अक्टूबर 2018 की गजट अधिसूचना के तहत किया जा रहा है, हालांकि यह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि एजेंसियां जल्द एरियर उनके खातों में ट्रांसफर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें