फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सकेतड़ी के पास जंगल में 12 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में 12 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मूलरूप से नेपाल के रहने वाले आरोपी राजवीर बहादुर (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी दो महीने पहले ही नेपाल से काम के लिए भारत आया था। दो महीने से वह शिमला में था। वह वहां मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही वह काम की तलाश में चंडीगढ़ आया था। आरोपी माता मनसा देवी मंदिर में सोता था।
पुलिस के अनुसार घटना वीरवार की है। 12 साल का बच्चा पिछले तीन महीने से अपने जीजा और बहन के पास चंडीगढ़ में रह रहा था। आरोपी काम की तलाश में सेक्टर 3 थाना अंतर्गत इलाके में आया था। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी ने पीड़ित को पतंग और टॉफी का लालच दिया और सकेतड़ी रोड के साथ लगते जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा कपड़ों के बिना आरोपी के चंगुल से छूटकर भागा और घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को सकेतड़ी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां उसके साथ कुकर्म की पुष्टि हुई। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें