फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: भारत भूषण आशु को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, टेंडर अलॉटमेंट घोटाले में मिली जमानत

Fri, 24 Mar 2023 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हुए करोड़ों के ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने भारत भूषण आशु के खिलाफ 16 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में आठ दिन रिमांड पर रहने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेंडर अलॉटमेंट घोटाले में फंसे पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। उनके खिलाफ 16 अगस्त को लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पहले हाईकोर्ट ने इसी मामले में उन्हें नियमित जमानत देने से इन्कार कर चुका था। तब यह आधार बनाया गया था कि अभी जांच जारी है। अब आशु ने एक बार फिर से जमानत मांगी और कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चालान भी पेश किया जा चुका है, ऐसे में अब उन्हें जमानत दी जाए। 

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हुए करोड़ों के ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने भारत भूषण आशु के खिलाफ 16 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में आठ दिन रिमांड पर रहने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद लंबी चली सुनवाई व विजिलेंस की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी मांग पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें