मुख्यमंत्री ने पावरकॉम को विशेष तौर पर यह निर्देश दिए हैं कि जहां किसान व खपतकार लोड बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइनों समेत प्रभावशाली बिजली ढांचा स्थापित किया जाए।
लोड बढ़ाने की कम हुई दरें
वीडीएस के अनुसार, लोड बढ़ाने के लिए किसानों को अब प्रति बीएचपी 2500 रुपये जमा करवाने होंगे। जबकि पहले उन्हें प्रति बीएचपी 4750 रुपये जमा करवाने पड़ते थे। यानी अब ट्यूबवेल मोटर का लोड 5 बीएचपी तक बढ़ाने के लिए किसानों को 11250 रुपये कम अदा करने होंगे।
इसी तरह, घरेलु उपभोक्ताओं को अब केवल 225 रुपये से 885 रुपये की एसएस दरें ही चुकानी होंगी। जबकि वर्तमान में लोड अनुसार सर्विस कनेक्शन चार्जेज 1000 रुपये से 1600 रुपये लिए जा रहे थे। इसी तरह, वाणिज्यक खपतकारों को लोड अनुसार सर्विस कनेक्शन चार्ज के लिए अब केवल 500 रुपये से 800 रुपये देने होंगे।