फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की रैली में 'पगड़ी बनाम टोपी' में बंटेगी कांग्रेस

Sun, 12 Apr 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में प्रदेश से पार्टी कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे साफ नजर आएंगे। हुड्डा समर्थक जहां गुलाबी पगड़ी पहने नजर आएंगे, वहीं तंवर समर्थक टोपी में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


टोपी पर लिखा हुआ है कि ‘सत्य बोलना चाहिए’। शनिवार को रोहतक में हुए प्रदर्शन में तंवर पहली बार इस टोपी में नजर आए, वहीं प्रदर्शन से पूरा हुड्डा गुट दूर रहा।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अकेले ही ताल ठोंकी। यहां तक कि उनके साथ कदमताल कर रहीं कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी रोहतक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

तंवर ने 'मच्छर' के बहाने ली चुटकी, कहा...

भाजपा सरकार के खिलाफ भूमि अध्यादेश को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन से पूरा गिने-चुने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तंवर ने पार्टी कार्यालय में ‘मच्छर’ के बहाने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपाई मच्छर व कांग्रेस में रहकर पार्टी को कमजोर करने वालों की भी जल्द दवा तलाश करेंगे। इन्होंने जितना खून पीना था पी लिया, अब ऐसा नहीं होगा।

वहीं, उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा की गैर मौजूदगी पर कहा कि पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं। कोई कहीं व्यस्त है तो कोई कहीं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सबके पास निमंत्रण गया था। क्यों नहीं आए, यह तो वहीं बता पाएंगे।

उधर, झज्जर में भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि जो धूप में नहीं निकल सकते वह किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। झज्जर में हुड्डा गुट के कार्यकर्ताओं ने तंवर का विरोध भी किया और कहा कि वह गुलाबी पगड़ी पहनकर दिल्ली की रैली में अपनी ताकत दिखाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें