दो दिन बंद रहने के बाद एटीएम खुले तो वे भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनमें डाला गया कैश कुछ ही घंटों में खत्म हो रहा है। जानिए क्यों?
atm
दरअसल, 2000 के नोट का आकार काफी छोटा है। इस कारण एटीएम में यह नोट नहीं डाले जा रहे हैं। इन नोट को डालने के लिए मशीनों में कुछ बदलाव करना होगा। ऐसे में एटीएम से सिर्फ 100 रुपये के नोट ही निकल रहे हैं, जो कुछ ही घंटों में खत्म भी हो रहे हैं।
atm
पूछे जाने पर एक बैंक अधिकारी ने बताया कि दोनों नोट के आकार में काफी अंतर है। इसलिए इन नोटों के लिए मशीन और सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने होंगे। इस पर काम चल रहा है। जब तक बदलाव नहीं हो जाते तब तक एटीएम से सिर्फ 100 के नोट ही मिलेंगे।
atm
अधिकरी ने बताया कि कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में 50 रुपये के नोट भी डाले हैं। छोटे नोट का प्रतिशत महज 14 प्रतिशत तक है। इसलिए एटीएम में बार-बार नोट खत्म हो रहे हैं। बैंक के पास जैसे ही राशि पहुंच रही है एटीएम में डाले जा रहे हैं।
एटीएम के बाहर लगी भीड़
ऐसे में अगले एक दो दिन इससे भी बड़ी दिक्कत आ सकती है। बताया जा रहा है कि 100 के नोट भी एक दो दिन बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाएंगे। बैंक में भी लोग 500 और 1000 के नोट ही जमा करवा रहे हैं। 100 के नोट बैंक वापस बहुत कम प्रतिशत में पहुंच रहे हैं।
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
एटीएम से 2000 के नए नोट मिलने लेकर लोग परेशान हैं। क्योंकि सामान नहीं खरीद पा रहे। दुकानदारों के सामने 2000 के नोट को खुले करने की समस्या है। पहले 500 और 1000 के ही खुले नहीं मिल रहे थे। अब 2000 के तो और भी मुश्किल बात हो गई है।
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में लोगों को करंसी जमा कराने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। यहां करंसी जमा कराने के लिए आने वाले लोगों से उनकी ओर से जमा कराई जाने वाली करंसी के सीरियल नंबर अलग से कागज पर लिखवाकर बैंक प्रबंधन ले रहा है। इससे लोगों को बैंक में भीड़ से अलग परेशानी का भी समाना करना पड़ रहा।
ATM
- फोटो : AmarUjala
जहां बैंकों की कार्य प्रणाली पर आरबीआई की टीम द्वारा ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। वहीं, उसकी एक टीम ने शहर के विभिन्न बैंकों का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया। हालांकि बैंकिंग लाइन के माहिरों की मानें तो स्थिति सुधरने में अभी चार से पांच दिन का समय लग सकता है। वहीं, वीकेंड आने वाला है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।