ट्राइसिटी में घर या फ्लैट लेने का प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अमर उजाला खास होम फेयर आयोजित करने जा रहा है।
25 से 27 दिसंबर तक सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में जेबीपी ड्रीम होम फेयर का आयोजन किया जाएगा। फेयर में ट्राइसिटी और आसपास के शहरों से लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए नामी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट से संपर्क कर सकते हैं। प्रॉपर्टी फेयर में कई नामी बिल्डर्स नए साल पर नए स्कीम भी लांच करेंगे।
कई प्रोजेक्ट्स की स्कीम सिर्फ फेयर के लिए तैयार की गई हैं। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित ड्रीम होम फेयर में आसमां फाउंडेशन,चंडीगढ़ सिटी सेंटर,मोना टाउनशिप,एस्कॉन एरिना,हर्मिटेज,डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस,आरकेएम,एसबीपी और सुषमा बिल्डटेक प्रमुख हैं। क्रिसमस के मौके पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जीबीपी ड्रीम होम फेयर तीन दिन तक सुबह 11 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। फेयर में प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रॉपर्टी फेयर में स्टॉल बुक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9988977544 पर संपर्क किया जा सकता है।
ट्राइसिटी बिल्डर में फेयर में अपना स्टॉल लगाने को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। 80 फीसदी से अधिक स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं। लोगों को ट्राइसिटी में प्रॉपर्टी के बारे में जानने के लिए फेयर में अच्छा मौका मिलेगा।