फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर रेट पर सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

Wed, 04 Jun 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रॉपर्टी टैक्स को रिव्यू कर रही है। इसे कलेक्टर रेट से नहीं जोड़ा जाएगा। वह बुधवार को शिअद मुख्यालय में रिव्यू मीटिंग से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


शिअद सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी लोगों की इच्छाएं जान कर उसके मुताबिक नीतियों में बदलाव करेगी। इसी लिए सभी जिलों के नेताओं व वर्करों से मीटिंग कर फीडबैक लिया जा रहा है। उसी केबाद ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि प्रॉपर्टी टैक्स, कलेक्टर रेट के अनुसार न लगे।

सभी डीसी को कहा गया है कि वे रिएल एस्टेट में मंदी के कारण कलेक्टर रेट दोबारा निर्धारित करें। इससे संबंधित सभी पक्षों से बात करें। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का मकसद वर्करों के विचारों को तवज्जो देकर पार्टी को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


साथ ही निचले स्तर पर फीडबैक लेना भी है। सुखबीर ने होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर व तरनतारन जिलों के नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें चुनाव के दौरान पार्टी के प्रदर्शन पर फीडबैक लिया गया।

नशा छुड़ाने के लिए विशेष बजट

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार नशा छुड़ाने के लिए विशेष बजट अलॉट करेगी। नशा छुड़ाओ केंद्रों को सस्ती दवाइयां मुहैया कराई जाएंगी।

सरकार ने नशों की रोकथाम के लिए मुहिम छेड़ी है, पर विरोधियों द्वारा इसे सियासी रंग देकर ऐसा दर्शाया जा रहा है कि सारा पंजाब नशेड़ी है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

शिअद की सभी एनआरआई विंग भंग

अकाली दल ने सभी एनआरआई विंग को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि पंजाब से एक दल अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड भेजा जाएगा, जो वहां के पंजाबियों के साथ नए पार्टी ढांचे पर बात करेगा।

पार्टी प्रधान को सिफारिश देगा। रिव्यू मीटिंग के दौरान दोआबा के नेताओं ने कहा था कि एनआरआई विंग के कुछ नेता विदेश में रह रहे हैं पर पंजाब में कारोबार कर रहे हैं। दल एनआरआईज केकल्याण के लिए उनके सुझाव भी लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें