फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बाद अब राजनाथ सिंह के नाम पर बड़ी ठगी, केस दर्ज

Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सदी के नायक अमिताभ बच्चन के नाम पर लाखों की ठगी के बाद अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। फेज-69 निवासी एस संधू ने आरोप लगाया है कि दंपति सोनिया और जतिन देव ने उनसे कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर करीब 18 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


 संधू की शिकायत पर फेज-8 थाने में आरोपी दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ पवन कुमार ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।  संधू के अनुसार, सोनिया और जतिन देव से वह अपने एक दोस्त के माध्यम से मिले थे। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें अपनी ऊंची पहुंच के बारे में बताया। साथ ही दंपति ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कपिल सिब्बल व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के साथ अपनी फोटो दिखाई।

शिकायतकर्ता को आरोपियों ने झांसा दिया कि वह उन्हें पीआर दिलाने का काम आसानी से करवा देंगे। वह दंपति के झांसे में आ गए और कनाडा भेजने के नाम पर करीब 18 लाख की पेमेंट कर दी। पीड़ित का कहना है कि पेमेंट लेने के बाद आरोपियों के फोन बंद हो गए, इससे वह परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के पास कई नामी अखबारों के आईकार्ड भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी मारकर बदल लेते थे शहर

- फोटो : demo pic
दो किश्तों में चेक के माध्यम से पेमेंट
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दो किश्तों में चेक के माध्यम से आरोपियों को पेमेंट की थी। उनका रिकॉर्ड भी उनके पास हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को जानकारी मुहैया करवाई थी।

ठगी मारकर बदल लेते थे शहर
पीड़ित ने बताया कि आरोपी दंपति जहां पर ठगी करते थे, उसके बाद अपनी लोकेशन बदल लेते थे। संधू ने बताया कि जब उनसे ठगी हुई तो उन्होंने आरोपियों के बारे में पड़ताल की, इसके बाद उनके सामने यह सारी जानकारी आई। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पंचकूला व चंडीगढ़ में भी केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं वह बुड़ैल जेल में रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें