फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर नौकरियों का बड़ा स्कैंडल आया सामने

Sun, 12 Apr 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक यूजर्स के लिए चेतावनी भरी बड़ी खबर। फेसबुक पर नौकरियों का ऑफर मिले तो सावधान रहें, आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। फेसबुक पर नौकरियों का बड़ा स्केंडल सामने आया है। खुद को फेसबुक पेज पर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं का ओएसडी बताकर युवक, युवतियों के साथ सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है ये आरोपी।
विज्ञापन


यह व्यक्ति चंडीगढ़ व लुधियाना आदि के मंहगे होटलों में रहकर गाड़ी व गनमैन रखकर नौजवानों को नौकरी दिलाने के लिए प्रभावित करता था। उसने फेसबुक के जरिए नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नए ग्राहकों को फंसाने की नई नई तरकीब निकाली थी। किसी समय उक्त व्यक्ति शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के दफ्तर लुधियाना में नौकरी करता था। फर्जी ओएसडी को मानसा पुलिस ने काबू किया है।

पुलिस के हाथ उस द्वारा लाखों रुपये में नौजवानों को केंद्र और पंजाब सरकार के दिए गए फर्जी नौकरी नियुक्ति पत्र भी मिले हैं। शनिवार को एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ ने बताया कि अनाज मंडी में लगे स्व रोजगार मेले में आ रहे सतीश कुमार पुत्र कृष्ण लाल अरोड़ा मकान नंबर 1064 कारखाने वली गली सिरसा हाल आबाद कोठी नंबर 68 सेक्टर 16 चंडीगढ़ को काबू करके उसके पास से 1200 नशीली गोलियां बरामद की है। फर्जी ओएसडी सतीश कुमार के खिलाफ थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने 3 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। नशीली गोलियां का उसके पर अलग से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

1200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

सतीश कुमार विभाग फूड एड सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर की पोस्टें निकलीं तो उसने पट्टी, अमृतसर व जालंधर के नौजवानों से 5 लाख 5 हजार रुपये वसूल किए। लेकिन नतीजा आने पर जब उनका नाम लिस्ट में  नहीं आया तो उसने सरकार की फर्जी पैड पर नियुक्ति पत्र बनाकर, पीजीआई चंडीगढ़ से मेडिकल करवाकर भर्ती करवाने का झांसा दिया।

उनसे नीरज कुमार वासी लुधियाना के खाते में पैसे मंगवाता रहा। फूड और सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के नाम गुरबंत सिंह बराड़ व गुरजीत सिंह वासी पट्टी के जरिए पैसे वसूले। इसके अलावा एक पूर्व फौजी अमरीक सिंह वासी लुधियाना को 15 हजार रुपये माह पर नौकरी पर रखा हुआ था ओर नीली बत्ती वाली एक टैक्सी भी अपने साथ रखी हुई थी।

फेसबुक के जरिए फंसाता था ग्राहक
यह व्यक्ति चंडीगढ़ व लुधियाना आदि  के मंहगे होटलों में रहकर गाड़ी व गनमैन रखकर नौजवानों को नौकरी दिलाने के लिए प्रभावित करता था। उसने फेसबुक के जरिए नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नए ग्राहकों को फंसाने की नई नई तरकीब निकाली थी। किसी समय उक्त व्यक्ति शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के दफ्तर लुधियाना में नौकरी करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें