नए साल में पंजाब सरकार बहुत कुछ नया करने के मूड में है। नशा पंजाब में बड़ा मुद्दा है। इस बार इस मसले से जुड़े कुछ बड़े लोगों पर भी सरकार शिकंजा कस सकती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह इशारा कर दिया है कि कुछ बड़ी मछलियां अभी तक गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रही हैं। वह दिन दूर नहीं है जब वे पुलिस के जाल में होंगी।
बकौल कैप्टन ड्रग्स एक बड़ा मुद्दा है, जिसे विपक्ष द्वारा विपरीत प्रोजैक्ट करने के प्रयासों के बावजूद, धरातल पर हमारी उपलब्धि आत्म निर्धारित है। उन लोगों के लिए, जो नंबरों में विश्वास नहीं करते हैं (हालांकि यह दिखाने के लिए हमारे पास पर्याप्त आंकड़े हैं कि ड्रग्स माफिया को नष्ट करने के हमारे प्रयासों ने शानदार सफलता हासिल की है), मैं खुले बाजार में ड्रग्स की गैर उपलब्धता की ओर इशारा कराना चाहूंगा कि हम मजबूती से और सही मायने में ड्रग्स माफिया की रीढ़ को तोड़ने में सफल रहे हैं।
हमने पिछली सरकार की एकपक्षीय नीतियों के कारण किसानों द्वारा झेली गई समस्याओं की गंभीरता को समझा। अब से कुछ दिन बाद, मैं औपचारिक रूप से कृषि ऋण माफी योजना को लांच करूंगा, जो अंतत: राज्य के 10.25 लाख सबसे ज्यादा प्रभावित किसानों को लाभ पहुंचाएगा।
यह कृषक समुदाय के कल्याण के लिए हमारे द्वारा उठाए गए अन्य कदमों, जिनमें कुर्की समाप्त, आत्महत्या कर चुके किसानों के कर्ज का अधिग्रहण और खराब फसल का मुआवजा 8000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये प्रति एकड़ किए जाने के फैसले के अलावा होगा। निश्चित रूप से, आप सभी जानते हैं कि गेहूं और चावल की परेशानी रहित खरीद, जिससे हमारे संकटग्रस्त किसानों के जीवन में सुरक्षा का एहसास लौटाने में मदद मिली है।
अब मेरी सरकार के अन्य महत्वपूर्ण वादों की ओर बढ़ते हैं, नई औद्योगिक नीति, बिजली सब्सिडी से परिपूर्ण और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के राज से मुक्ति, भी एक वास्तविकता हैं। और इसने राज्य के लिए संतोषजनक निवेश व व्यवसाय लाने के ठोस परिणाम दिखाने शुरू कर दिए हैं। जबकि बीते 10 वर्षों से राज्य उद्योगों के बड़े पैमाने पर बंद होने का साक्षी रहा है।
राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देने से, हमारे युवाओं के लिए अत्यावश्यक रोजगार के अवसर पैदा करने से, मैं देख रहा हूं कि यह नीति नए साल और आगे भी उत्कृष्ट परिणाम देगी। हमारी उपलब्धियों का एक महत्वपूर्ण पहलू, जिसकी निश्चित रूप से यहां उल्लेख करने की आवश्यकता है, वह है समाज के वंचित वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने के प्रयासों की सामाजिक कल्याणकारी पहल।
शैक्षिक संस्थानों में ओबीसी कोटे और सभी सरकारी योजनाओं में एससी कोटे में वृद्धि के अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इजाफा और आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय मदद, कुछ ऐसे कदम हैं जो हमने उठाए हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य कल्याण में सुधार के अलावा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण और शहरी ढांचागत विकास, हमारे कार्यान्वयन एजेंडे में सबसे ऊपर रहे हैं।
कानून-व्यवस्था में सुधार से, बेअदवी की घटनाओं में कमी और पंजाब के लोगों के जीवन में समग्र खुशहाली ऐसे नहीं है कि बड़े से बड़ा निराशावादी भी इससे इंकार कर दे। मेरा वादा था कि झूठे मामलों के जरिए निर्दोष लोगों के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जागा, और यह प्रक्रिया अच्छी तरह चल रही है।
मैं एक और पारी खेलने को तैयार:
पंजाब के विकास और तरक्की को फिर से पटरी पर लाया जा सके। शुरुआत कर दी गई है और अच्छी शुरुआत है। और जैसा कि कहा जाता है, अच्छी शुरुआत यानी आधा काम पूरा। यह गति अगले चार से भी अधिक वर्षों के लिए तय कर दी गई है कि हमें आगे बढ़ना है।
अगर जरूरत पड़े, तो मैं मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पंजाब का शासन संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य को फिर से भटकाव के उस रास्ते पर नहीं धकेला जाएगा, जिससे इसे उभारने की कोशिशें शुरू की गई हैं। मेरे वादे पवित्र हैं, और मैं उनके साथ अडिग हूं, इनके लिए चाहे मुझे और मेरी सरकार को कुछ भी करना पड़े।