फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस फेम पूजा ने बताया ‘हम बाजा बजा देंगे’

Tue, 19 Nov 2013 12:13 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल पूजा मिश्रा के अनुसार बिग बॉस के घर में जेल की तरह रहना पड़ता था। चौबीस घंटे कैमरे की नजर में ऐसे लोगों के साथ रहना जो मुझे बाहर करना चाहते थे, बड़ा मुश्किल था।
विज्ञापन


बिग बॉस फेम पूजा फिल्म ‘हम बाजा बजा देंगे’ में एक आइटम सॉन्ग कर रही हैं। गाने को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं और उसी की प्रमोशन के लिए वे चंडीगढ़ आई थीं। यहां उन्होंने बिग बॉस के घर के अनुभव साझा किए।

पूजा बिग बॉस सीजन-5 में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर से जाने के बाद उनका जिंदगी को देखने का नजरिया ही बदल गया।

‘हम बाजा बजा देंगे’ के बाद वे ‘ऑल आउट’ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। उनका कहना है कि आइटम सॉन्ग को डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर एक मार्केटिंग टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


किसी फिल्म में लीड रोल करना और आइटम नंबर एक ही बराबर है। लोग फिल्म को भूल सकते हैं, लेकिन आइटम सॉन्ग को नहीं भूलते।

अमृतसर में टेका माथा
चंडीगढ़ आने से पहले वे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेक कर आई थीं। वे हमेशा से पंजाब देखना चाहती थीं। पहली बार पंजाब आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। पूजा के अनुसार पंजाबी दुनिया की सबसे प्यारी भाषा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें