फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के किसानों के लिए सरकार ने किया बड़ा एलान, कर्ज लेने में राहत

Thu, 08 Dec 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
किसानों के लिए सरकार ने किया बड़ा एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोगा में अकाली दल की 'पानी बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने किसानों को बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। मोगा में रैली को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जो किसान को -ऑपरेटिव बैंकों  से 50,000 रुपए तक कर्ज लेता है, उसे एक रुपया भी ब्याज नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही सुखबीर बादल ने कहा कि यदि किसान बैंक से कर्ज लेते हैं तो उसकी ब्याज दर सरकार की तरफ से तय की जाएगी। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानें को बड़ी -बड़ी सुविधाएं दीं हुई हैं, जो आज तक किसी सरकार ने नहीं दीं। उन्होंने कहा कि किसानों का बिजली का बिल मुाफ किया गया है और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ओर भी कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।  
 
बादल ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने नशे के मुद्दे पर पंजाब के युवाओं को बदनाम किया। राहुल गांधी ने पंजाब में कहा कि 70 फीसद पंजाबी युवा नशे के आदी हैैं। इसके कारण अन्य राज्यों में यहां के युवाओं को नौकरी मिलनी बंद हो गई। राज्य सरकार ने यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए पुलिस में भर्ती खोली तो सारे दावों की पोल खुल गई। भर्ती में डोप टेस्ट हुआ, जिसमें सवा प्रतिशत युवा ही डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस व आप को पंजाब के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद ने किया किली चाहलां से मिशन 2017 का आगाज

किसानों के लिए सरकार ने किया बड़ा एलान - फोटो : अमर उजाला
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि किसानों के लिए जो काम बादल ने किया वह किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने नहीं किया। एस.वाई.एल. के मुद्दे पर सुखबीर बादल ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा। कहा कि कांग्रेस ने ही पंजाब के पानी का बंटवारा करने की नीति बनाई थी। एसवाईएल का निर्माण कांग्रेस ने करवाया था। सुखबीर ने कहा कि शिअद राज्य से एक बूंद पानी राज्य के बाहर नहीं जाने देगी।  सुखबीर ने कहा मेरी चाहे जान चली जाए एक भी बूंद पानी किसी को नहीं दिया जाए।

सुखबीर ने कहा कि बादल सरकार ने हर वर्ग व हर क्षेत्र का विकास किया है। कभी पंजाब में बिजली संकट था, लेकिन अब राज्य बिजली सरप्लस है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

सुखबीर ने कहा कि बादल साहब का सारा जीवन आप, आपके पिता व दादा के साथ रहा। उन्होंने जमीन से उठकर राजनीति की और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। उन्हें लोगों की सारी तकलीफों का पता है। पंजाब में जब भी विकास हुआ बादल के कार्यकाल में हुआ। सुखबीर आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। कहा कि केजरीवाल से दिल्ली नहीं संभाला जा रहा और पंजाब में बड़े-बड़े झूठे वादे कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें