फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साइकिल चोर गिरफ्तार, 18 साइकिलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 18 साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान 45 साल के सेक्टर-17 निवासी नीमकांता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

12 फरवरी को सेक्टर-35डी निवासी यश्वी ने सेक्टर-34 पुलिस थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी साइकिल से सेक्टर-34 में कोचिंग लेने जा रहा था। जहां से शाम करीब साढ़े 5 बजे उसकी साइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नीमकांता को गिरफ्तार कर लिया। जिससे यश्वी की साइकिल बरामद की। पुलिस ने पूछताछ की तो उसके कब्जे से 17 चोरी की साइकिलें और बरामद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें