फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रग्स सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एएनटीएफ ने ड्रग्स सप्ताई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सेक्टर-40 निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपू, सेक्टर-56 निवासी अनुज और जालंधर निवासी बाॅबी के रूप में हुई है। एएनटीएफ ने कुछ दिन पहले सेक्टर-40 निवासी प्रदीप को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी पूछताछ के बाद पुलिस ने सेक्टर-56 से अनुजा को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस ने बाबी को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रदीप अनुज और बाबी से सस्ते रेट में ड्रग्स खरीदकर कर ट्राइसिटी में बेचते थे। अनुज और बाॅबी ने खुलासा किया कि वह अमृतसर के अमन से ड्रग लेकर आते थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें