फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44/45/50/51 लाइट प्वाइंट के नजदीक पांच दिन पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार ने वीरवार रात दम तोड़ दिया। मोहाली के जगतपुरा निवासी साइकिल सवार कमलेश (40) की जीएमसएच-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 304/ए (गैर इरादतन हत्या) की धारा जोड़कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कजहेड़ी निवासी प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश ने बताया कि वह 24 जनवरी की रात किसी काम से जा रहा था। इस दौरान काफी धुंध थी। सेक्टर-44/45/50/51 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार कमलेश को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया था कि घायल साइकिल से अपने घर लौट रहा था। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें