फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हुड्डा बोले- प्रदेश को विकास के अर्श से बर्बादी के पाताल तक पहुंचाना भाजपा-जजपा की उपलब्धि

Thu, 26 Oct 2023 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी और मेरी फसल मेरा ब्यौरा को सरकार उपलब्धि समझ रही है, वह भ्रष्टाचार के जनक और जनता के गले की फांस बने हैं। हकीकत यह है कि 90 प्रतिशत फैमिली आईडी और 95 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़झाला मिला है।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा को विकास के अर्श से बर्बादी के पाताल तक पहुंचाने को ही भाजपा नौ साल की उपलब्धि मान रही है, क्योंकि जो हरियाणा 2014 तक प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, बुजुर्गों, खिलाड़ियों व किसानों के सम्मान, कानून व्यवस्था, खुशहाली और विकास में नंबर वन राज्य था, उसे भाजपा-जजपा ने मिलकर बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, नशे, महंगाई और अत्याचार में नंबर वन बना दिया है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है। हुड्डा भाजपा सरकार के हरियाणा में नौ साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौ साल के दौरान इस सरकार ने न हरियाणा में कोई नया पावर प्लांट लगाया और न एक भी इंच नई रेलवे लाइन बिछाई। मेट्रो लाइन भी एक इंच आगे नहीं बढ़ाई। न कोई राष्ट्रीय स्तर का संस्थान, बड़ी परियोजना या बड़ा उद्योग प्रदेश में स्थापित हुआ। ऐसे में मौजूदा सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है? असल में हरियाणा के नौ साल बर्बाद करने के लिए इस सरकार को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि जिस फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी और मेरी फसल मेरा ब्यौरा को सरकार उपलब्धि समझ रही है, वह भ्रष्टाचार के जनक और जनता के गले की फांस बने हैं। हकीकत यह है कि 90 प्रतिशत फैमिली आईडी और 95 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़झाला मिला है। करोड़ों के घोटाले को अंजाम देने के बाद आखिरकार सरकार को प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट करनी पड़ी। हुड्डा ने कहा कि वह दो नवंबर को चंडीगढ़ में विस्तृत प्रेस वार्ता करके तथ्यों और आंकड़ों के साथ इस सरकार के नौ साल की सच्चाई हरियाणा की जनता के सामने रखेंगे।

हरियाणा सरकार में उद्योगों का हो रहा पलायन: तंवर

आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतने काम किए हैं तो आज बेरोजगारी में हरियाणा देश में नंबर वन क्यों हैं? इसी तरह किसानों की फसल की खरीद नहीं हो रही और किसान परेशान हैं। हरियाणा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ, कर्मचारियों पर भी सरकार ने कार्रवाई की और उन पर लाठियां बरसाई गईं। अब बदलाव का समय आ गया है और लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं, इसलिए 2024 में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग लगाने की बात कह रह रही है लेकिन उद्योग नजर नहीं आते बल्कि उद्योगों का पलायन हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें