फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी एकता: I.N.D.I.A में पड़ गई फूट! AAP के बाद कांग्रेस का बड़ा एलान, कहा- गठबंधन की जरूरत नहीं

Tue, 12 Sep 2023 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुटबाजी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी अपने-अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां सभी को अपनी बात कहने का अधिकारी है। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के खिलाफ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी मेरे खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र में विपक्षी दलों का एकजुट होना अच्छी बात है। जहां तक हरियाणा की बात है तो यहां पर कांग्रेस खुद अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। यही वजह है कि हरियाणा में कांग्रेस को किसी भी दल से गठबंधन की जरूरत नहीं है। बता दें कि मंगलवार को ही आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है।

विज्ञापन


गुटबाजी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी अपने-अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां सभी को अपनी बात कहने का अधिकारी है। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के खिलाफ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी मेरे खिलाफ नहीं है। यह केवल मीडिया की देन है, पार्टी में सब ठीक है। 

कोई किसी का गला नहीं घोट रहा है और न ही आपस में कोई मनमुटाव है। कांग्रेस में जान है और 2024 में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान द्वारा पुलिस जांच में शामिल नहीं होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उनको यह जानकारी नहीं है।

मुआवजा देने में नाकाम रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को एमएसपी और मुआवजा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द धान की खरीद शुरू करने की मांग की। हुड्डा ने कहा कि किसानों की मदद के लिए ना सरकार आगे आई और ना ही बीमा कंपनियां। फसल बीमा योजना के नाम पर कंपनियां सिर्फ खुद के मुनाफे के लिए काम कर रही हैं और सरकार सिर्फ कंपनियों को मुनाफा दिलवाने के लिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी कंपनियों से बीमा कराया जाएगा।

कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

इससे पहले, करीब दो दर्जन नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इनमें इनेलो अल्पसंख्यक सेल के प्रधान सचिव सतनाम सिंह, इनेलो के पूर्व जिला प्रधान महासचिव रघु मलिक, सरपंच अमनिश कुमार, पूर्व सरपंच महिंद्र सिंह, सिरसा आप के वार्ड अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा पन्ना प्रमुख विनित कुमार और उमेश कुमार, पूर्व एसएचओ बहादुर सिंह, पूर्व सरपंच विजयपाल समेत अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें