फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा की रैली से किनारा कर गए दिग्गज

Mon, 25 Aug 2014 10:21 AM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धुर विरोधी कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने विजय संकल्प रैली में भी दूरियां बनाए रखी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के खास नजदीकियों में गिने जाने वाले मंत्री रणदीप सुरजेवाला व पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


रैली में पहुंची आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी ने भी अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का ही गुणगान किया। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी अपने भाषण की सबसे अंतिम लाइनों में लिया। पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर रविवार को पूरे प्रदेश से लाखों लोग पहुंचे और नेताओं ने भी मंच सांझा किया।

शैलजा, सुरजेवाला, जिंदल नहीं आए

कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में पार्टी की ही राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व सांसद कुमारी सैलजा नहीं पहुंची। यहीं नहीं मंत्री रणदीप सुरजेवाला व पूर्व सांसद नवीन जिंदल भी रैली में नहीं पहुंचे।

हर कोई मंच व भीड़ को देखकर गदगद था। लेकिन शायद ही किसी का ध्यान कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व नवीन जिंदल की अनुपस्थिति पर गया हो।

कुछ लोगों व नेताओं में भी इसकी चर्चा बनी रही। विदित है कि राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस की पूर्व सांसद कुमारी सैलजा व वीरेंद्र सिंह शुरू से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोध में खड़े हैं और उन पर मौका मिलते ही हमला बोल रहे हैं।

वीरेंद्र सिंह हो गए हैं भाजपा में शामिल

वीरेंद्र सिंह गत दिनों जींद में रैली कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं कुमारी सैलजा का विरोध रविवार को कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में एक बार फिर सबके सामने आ गया।

मंत्री रणदीप सुरजेवाला का विजय संकल्प रैली में न आना चर्चा का विषय बना रहा। वहीं सांसद नवीन जिंदल भी लोकसभा में चुनाव हारने के बाद बड़े मंच पर सीएम के साथ नहीं दिखाई दिए।

हालांकि रैली में पहुंची शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने नवीन जिंदल के न आने की सफाई दी और इसका कारण नवीन जिंदल का बाहर जाना बताया।
विज्ञापन

किरण ने बंसीलाल का किया गुणगान

आबकारी एवं कराधान मंत्री ने भी विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बजाय अपने ससुर पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का ज्यादा गुणगान किया। किरण चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण पर कटाक्ष किया और कहा नरेंद्र मोदी देश के हर गांव को सड़क व शिक्षा स्थल बनाने का सपना देख रहे हैं।

प्रदेश में बंसीलाल ने 40 साल पहले हर गांव को सड़क व बिजली से जोड़ दिया था। वे सांसदों को एक-एक निर्मल गांव बनाने की बात कह रहे हैं, जबकि बंसीलाल के समय में शुरू अभियान के बाद हर हलके में चार से पांच गांव निर्मल गाव में शामिल हैं।

वे देश के हर गांव में स्कूल बनाने की कहते हैं। लेकिन प्रदेश का शायद ही ऐसा कोई गांव हैं। जहां पर स्कूल न हों। इसके विपरीत गुजरात के 16 गांवों में आज तक स्कूल नहीं हैं। बंसीलाल की बुनियाद को भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें