फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व CM का आरोप, विभिन्न वर्गों को बांट रहे हैं भाजपाई

Fri, 19 Feb 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उग्र होते जाट आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मौजूदा सरकार से समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा नेता परस्पर विरोधी बयान देकर समाज के विभिन्न वर्गों को बांटने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए एक भी वादे को इस सरकार ने पूरा नहीं किया। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-सात स्थित आवास पर इनेलो, बसपा सहित अन्य पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इनमें विधानसभा चुनाव में यमुनानगर के साढौरा हलके से इनेलो प्रत्याशी पिंकी छप्पर भी शामिल थे।

इसके अलावा बृजपाल छप्पर, बसपा के प्रदेश महासचिव रामकुमार गुज्जर, मोहन लाल भांवरा पिहोवा, सरपंच अक्षय अग्रवाल, रामशरण, करण सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, रणसिंह मान, प्रो. वीरेंद्र्र सिंह व मंदीप चट्ठा और अन्य ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें