फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा बोले, बुजुर्ग हो चुके हैं प्रकाश सिंह बादल

Sun, 27 Apr 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुजुर्ग हो चुके हैं। उनकी पार्टी और सरकार में नहीं चलती है। अब सब कुछ सुखबीर बादल ही संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह विचार डेराबस्सी के रामलीला मैदान में ब्लाक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में आयोजित चुनाव रैली में व्यक्त किए।

हुड्डा ने कहा कि जब हरियाणा पंजाब से अलग हुआ था, तो पंजाब देश में पहले नंबर का राज्य था, लेकिन आज वह पिछड़ कर नौवें नंबर आ गया है। जबकि हरियाणा अब पहले नंबर है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लगातार पिछड़ने के पीछे सिर्फ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जिम्मेदार हैं। उनको राज्य से ज्यादा परिवार की चिंता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हुड्डा ने कहा कि पंजाब लगातार कर्जे में डूबता जा रहा है। बादल परिवार लगातार अमीर होता जा रहा है। बुरी नीतियों के कारण आज पंजाब कंगाल हो गया है। उसके पास कर्मचारियों का वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। जबकि हरियाणा में बुजुर्गों एवं विधवाओं को एक हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। पंजाब सरकार सिर्फ ढाई सौ रुपये पेंशन देती है, जो भी खजाना खाली होने के कारण नहीं दी जा रही है।

उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीमों की पंजाब सरकार की स्कीमों से तुलना करते हुए जमकर निंदा की। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि हरियाणा में कैसे पंजाब सरकार से ज्यादा सुविधाएं दी जा रही हैं।

परनीत कौर के दामाद गुरपाल सिंह ने सीएम का यहां पहुंचने के लिए धन्यावाद किया। रैली का आयोजन ब्लाक कांग्रेस के देहाती प्रधान हरभजन सैनी, कुलजीत सिंह रंधावा, जिला कांग्रेस के उपप्रधान चरनजीत सिंह टिवाना के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन


डेराबस्सी के अलावा जीरकपुर में ब्लाक कांग्रेस के शहरी प्रधान जसपाल सिंह जीकरपुर के नेतृत्व में चुनाव रैली का आयोजन किया गया। जिसे भी हुड्डा ने संबोधन किया। इस दौरान पंचकूला के विधायक डीके बंसल, हरियाणा से पूर्व सांसद मैडम कैलाशो सैनी, हरियाणा से सीपीएस ओम प्रकाश गुज्जर, मनप्रीत कौर डॉली, बलिहार सिंह बल्ली आदि नेता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें