फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला बोले, मुझे तीन अकाली नेताओं ने फंसाया

Fri, 20 Dec 2013 08:55 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरबों रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के किंग जगदीश भोला ने फिर दोहराया है कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है। थाना बनूड़ पुलिस ने वीरवार को भोला और अन्य आरोपी सरबजीत सिंह साबा, मनिंदर बिट्टू, चाहल और धाम को जिला अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस केस में एक अन्य आरोपी परमजीत सिंह पम्मा अदालत में पेश नहीं किया गया। इसके बाद अदालत ने उसके प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं।

पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी जगदीश भोला ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है। भोला ने कहा कि सियासी रंजिश में उसे फंसाया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में अकाली दल के तीन कैबिनेट मंत्रियों का हाथ है। इसलिए केस की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। भोला ने अकाली मंत्रियों का नाम बताने से इंकार कर दिया और कहा कि वह नाम सीबीआई को ही बताएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें