फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन का एलान: 26 मई को काला दिवस मनाएंगे, 28 मई को पटियाला में धरना

Fri, 21 May 2021 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने 26 मई को काला दिवस मनाने का एलान किया है। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने इसकी घोषणा की। 23 मई से पंजाब के किसान प्रत्येक रविवार को दिल्ली कूच करेंगे। 28, 29 और 30 मई को पंजाब के पटियाला में किसान संगठन धरना देंगे। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जोगिंदर सिंह उगराहां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आंदोलन को फिर से तेज करने का एलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने कृषि कानूनों के विरोध में 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने का फैसला किया है। साथ ही पंजाब से 23 मई को दिल्ली कूच और पटियाला में कई स्थानों पर 28 मई से पक्के धरने लगाने की घोषणा की है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने घोषणा की है कि केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को तेज करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न जिलों और गांवों में काले झंडे फहराए जाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार के विरोध में नेताओं के पुतले भी जलाए जाएंगे। इस आंदोलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, श्रमिकों और कर्मचारियों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 23 मई से प्रत्येक रविवार को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के किसान और मजदूर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली की सीमा की ओर कूच करेंगे। सरकार पर मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाने के लिए 28, 29 और 30 मई को पटियाला में पक्के धरने भी लगाए जाएंगे। दिल्ली की सीमाओं के धरनास्थलों पर कोराना से लड़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कोरोना प्रबंधन में राज्य सरकार फेल
यूनियन के महामंत्री सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कोरोना संक्रमण के प्रबंधन में पंजाब सरकार को फेल बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल बड़े निजी अस्पतालों को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने सरकार से सभी को मुफ्त टीकाकरण की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें