फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भंडारी ने भारतीय वेटरंस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के जवाहर लाल भंडारी ने 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इंडियन वेटरन्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए शहर का नाम गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

भंडारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक अपनी जगह बनाई और देश के शीर्ष 8 खिलाड़ियों में स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), सेक्टर 49-डी, चंडीगढ़ ने भंडारी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें