फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान सुनने उमड़े भक्त

Sun, 01 Dec 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान की प्रकृति हमें शुभ ग्रहण करने का संकेत करती है। हरे भरे पेड़, रंग बिरंगे  फूल, पर्वत पर ढकी सफे द बर्फ  की चादर, आसमान में सजी सतरंगी इंद्र धनुष! यदि ये रंग न होते तो रंगहीन सृष्टि कैसी दिखाई देती? निष्प्राण! नीरस।
विज्ञापन


इस प्रकार प्रकृति प्रत्येक मनुष्य को यही प्रेरणा देती है कि हर दिशा से शुभ विचारों को ग्रहण करो और उनसे मिलने वाली प्रेरणाओं के रंग भरकर अपना जीवन सुंदर व सरस बनाओ।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सेक्टर-पांच के मेला ग्राउंड में श्रीमद्भागवत महापुराण नवाह ज्ञान यज्ञ के आयोजन के दौरान साध्वी वैष्णवी भारती ने गोवर्धन लीला के रहस्य को लोगों के समक्ष खूबसूरती से पेश किया। सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


नंद बाबा और गांव वालों की ओर से इंद्र यज्ञ की तैयारियां चलती देखकर भगवान श्री कृष्ण उनसे प्रशभन पूछते हैं उनको गोवर्धन पूजन व धरती का पूजन करने के लिए उत्साहित करते हैं।

प्रभु का भाव यह था कि जो धरती वनस्पति जल के द्वारा हमारा पोषण  कर रही है उसकी वंदन और पूजन करना चाहिए। धरती का प्रतीक मानकर गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। छप्पन व्यंजनों का भोग भगवान को दिया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल और उनकी पत्नी मधु बंसल के साथ उपस्थित हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें