फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद शहीद भगत सिंह के गांव पहुंचे भगवंत मान, कैप्टन और बादल को लेकर कह दी बड़ी बात

Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (हरियाणा)
विज्ञापन
पंजाब आप प्रधान भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद संगरूर से सांसद और पंजाब आप प्रधान भगवंत मान ने शहीदों को नमन किया। मान ने कहा कि 2022 का नींव पत्थर संगरूर के लोगों ने रख दिया है।

विज्ञापन


बाकी फर्ज सारा पंजाब अगले चुनाव में निभाएगा। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां पहुंच कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने कहा कि अकाली-कांग्रेसी आपस में मिले हुए हैं। 

बठिंडा में कैप्टन ने बादल परिवार की बहू को जिताने के लिए अंतिम समय में कांग्रेस प्रत्याशी उतारा तो बादल परिवार ने परनीत कौर को जिताने के लिए पटियाला में कमजोर प्रत्याशी उतारा। विधानसभा चुनाव में भी इन लोगों ने आपसी दोस्ती निभाई लेकिन अब लोग समझ गए हैं। 
विज्ञापन


इसके पीछे कारण यह है कि पिछली सरकारों ने कभी आम जनता के लिए काम ही नहीं किया। मौके पर विरोधी दल के नेता हरपाल चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, जिला प्रधान शिव कर्ण चेची, सतनाम जलालपुर, शिव कौड़ा, गगन अग्निहोत्री, सतनाम जलवाहा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें