फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद बौखलाई आप! मान बोले- अनाड़ियों की तरह लड़े सीनियर नेता

Thu, 27 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिल्ली में आप की हार पर आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान ने अपने ही नेता अरविंद केजरीवाल पर ही सवाल उठाए है। दिल्ली एमसीडी चुनावों के नतीजों से पहले भगवंत मान ने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि पार्टी के सीनियर नेता एक मोहल्ला क्रिकेट टीम की तरह व्यवहार कर रहे हैे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब ने एक ऐतिहासिक भूल की है।
विज्ञापन


सांसद भगवंत मान ने खुलकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत में मान ने कहा, 'ईवीएम में गलती ढूंढने का कोई मतलब नहीं जब पार्टी नेतृत्व ने चुनावों की पूरी रणनीति को लेकर ऐतिहासिक भूल की हो. हार के कारणों की जांच के लिए पार्टी को सबसे पहले अपने अंदर की कमियां को देखना चाहिए.'

गौरतलब है कि भगवंत मान की नाराजगी पहले से ही नजर आने लगी थी। जहां उन्होंने पंजाब चुनाव में 100 से भी ज्यादा रैलियां की थीं वहीं वह दिल्ली नगर निगम में एक भी रैली करने नहीं आए।. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में भगवंत मान ने काफी मेहनत की थी। इस दौरान उन्होंने 100 से भी अधिक रैलियां की थी। जबकि इस के उलट दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भगवंत मान ने एक भी चुनावी रैली नहीं की।
विज्ञापन


केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि पंजाब में भी आप आदमी पार्टी की गतिविधियों से भगवंत मान गायब दिखाई दे रहे हैं। हाल में, चंडीगढ़ में हुई पार्टी की पंजाब इकाई की मीटिंग में भगवंत मान के अलावा पार्टी की सीनियर लीडरशिप मौजूद रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें