फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: भगवंत मान बने आप विधायक दल के नेता, कैबिनेट में होंगे सीएम समेत 17 मंत्री, 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह

Fri, 11 Mar 2022 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुक्रवार को मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भगवंत मान को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री नई कैबिनेट में होंगे। वह 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

विज्ञापन





खटकड़कला में लेंगे शपथ
भगवंत मान 16 मार्च को खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कई कैबिनेट सहयोगी मौजूद रहेंगे। खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा।

राज्यपाल ने 15वीं पंजाब विधानसभा भंग की
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार दोपहर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप खंड (बी) द्वारा उन्हें प्रदान की गई शक्तियों का अनुसरण कर 15वीं पंजाब विधानसभा को भंग कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें