फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान के खिलाफ आज विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगा अकाली दल

Fri, 22 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रेम सिंह चंदूमाजरा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की ओर से अपने फेसबुक पेज पर डाले संसद के वीडियो की शिरोमणि अकाली दल ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


पार्टी शुक्रवार को इसके खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। शिअद सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि यह वीडियो निंदनीय है। सभी सांसदों पर यह भरोसा किया जाता है कि वे संसद की गरिमा और सुरक्षा का ख्याल रखेंगे।

इसीलिए सिर्फ सांसदों को ही संसद परिसर में मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत दी जाती है, लेकिन भगवंत मान ने जो वीडियो अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट किया है, उसमें संसद के गेट से अंदर तक की तस्वीरें हैं, जो दुनिया भर में वायरल हो गई हैं। एक सांसद होने के नाते मान की अहम जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने ही संसद की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। अकाली दल इस मामले में चुप नहीं बैठेगा। पार्टी शुक्रवार को मान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आएगी।
विज्ञापन


ऐसा वीडियो पोस्ट करना देश के साथ भद्दा मजाक है। डेविड हेडली ने भी ऐसे ही वीडियो बनाया था, जिसका खामियाजा सारे देश को भुगतना पड़ा।  सवाल यह है कि भगवंत मान किसे यह खुफिया जानकारी देना चाहते हैं। इन्हें सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट चाहिए, देश जाए भाड़ में। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।
विज्ञापन

- तरुण चुघ, राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी

सभी को पता है कि संसद में कैसे दाखिल होते हैं। रोजाना करीब पांच हजार लोग पास बनवा कर संसद में दाखिल होते हैं। उन्हें सारी प्रक्रिया और परिसर के बारे में पूरी जानकारी होती है। ऐसे में भगवंत मान का वीडियो कोई बड़ी बात नहीं है। इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए।
- चरनजीत सिंह चन्नी, नेता, कांग्रेस विधायक दल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें