फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम का नया ट्रेंड: चंडीगढ़ पुलिस ने जारी किया अलर्ट, Whatsapp Pink डाउनलोड करवा डाटा चुरा रहे अपराधी

Wed, 05 Jul 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

साइबर अपराधियों की ओर से व्हाट्सएप पिंक के जरिए पिंक थीम वाला व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। इसको डाउनलोड करते ही साइबर अपराधी आसानी से यूजर की निजी जानकारी और डाटा चोरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस ने आम लोगों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि खुफिया सोशल मीडिया एजेंसी से पता चला है कि साइबर क्राइम का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। इसके तहत साइबर अपराधी व्हाट्सएप यूजर्स को संदेश भेजकर 'व्हाट्सएप पिंक' नाम का एक लिंक डाउनलोड करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: मुख्तार अंसारी के बेटों के नाम जमीन करने के मामले में सामने आया पीड़ित परिवार, किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन


अपराधी इसे व्हाट्सएप का अतिरिक्त ग्रीन कल्चर व्हाट्सएप फीचर बता रहे हैं। दरअसल साइबर अपराधियों की ओर से व्हाट्सएप पिंक के जरिए पिंक थीम वाला व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। इसको डाउनलोड करते ही साइबर अपराधी आसानी से यूजर की निजी जानकारी और डाटा चोरी कर सकते हैं, क्योंकि अपराधी यूजर से डाटा का एक्सेस ले लेता है। ऐसे में आसानी से वित्तीय नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने सभी मोबाइल यूजर्स को अलर्ट जारी कर कहा है कि इस व्हाट्सएप पिंक को डाउनलोड न करें। वहीं, अपने परिजनों और जानकारों को भी सजग रहने के लिए कहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें