समर वैकेशन में अगर आप होली-डे प्लान कर रहे हैं और भारत से बाहर जाने की सोच रहें हैं तो यूरोप जाने के लिए बेस्ट टाइम है। थामस कुक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड जतिंदर पॉल सिंह के अनुसार सिटी से इस समय सबसे ज्यादा टुअर पैकेज की बुकिंग भी यूरोप के लिए हो रही है।
इसके बाद यूएसए, आस्ट्रेलिया और एशिया में मालदीव, थाईलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस, श्रीलंका आदि का नंबर है । वैसे अब सबसे अच्छी बात यह है कि टूअर पैकेज देने वाली कंपनियां ईएमआई के ऑपशन भी दे रही हैं। यानि दिल खोल के घूमें और पैसे दे आसान किश्तों में। इसके तहत 8 से 10 हजार रुपये की मासिक किश्त पर आप यूरोप में कई देशों से लेकर एशिया में कई जगह घूम सकते हैं।
फेवरेट डेस्टिनेशन
1- यूरोप :
कितने दिन का टुअर : 3 तरह के पैकेज उपलब्ध हैं जिनमें 7 दिन से लेकर 21 दिन तक का पैकेज है।
कहां-कहां जा सकते हैं : इटली, स्विटरजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, एमस्टरडम, ग्रीस, टर्की, पेरिस, ब्रुसेल्स, बर्लिन, यूके आदि।
पैकेज: अमूमन यूरोप के पैकेज सवा लाख रुपये से शुरू होते हैं। लेकिन, अगर आपका बजट कम है तो आप सिर्फ 6 रात 7 दिन के लिए जा सकते हैं। इसका पैकेज आपको 80 हजार रुपये (सिंगल) शुरुआत तक में मिल जाएगा।
2- यूएसए:
कितने दिन का टुअर : कम से कम 7 रात 8 दिन से लेकर 21 दिन तक का।
कहां-कहां जा सकते हैं : न्यूयार्क, शिकागो, लास वेगास, येलोस्टोन, अलास्का, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, हवाई आदि।
पैकेज: यूएसए के लिए पैकेज डेढ़ लाख रुपये से शुरू होते हैं। बाकि दिनों के मुताबिक पैकेज का चार्ज बढ़ता है।
3- आस्ट्रेलिया:
कितने दिन का टुअर : कम से कम एक हफ्ते का।
कहां-कहां जा सकते हैं : सिडनी में ओपेरा हाउस, मेलबर्न, ब्रूमी में केबल बीच, फ्रेजर आइसलैंड, ग्रेट ओशिन रोड, पूरनूलुलू नेशनल पार्क, ब्ल्यू माउंटेनस नेशनल पार्क, काकाडू नेशनल पार्क, स्कूबा डाइविंग के लिए प्रख्यात ग्रेट बैरियर रीफ आदि।
पैकेज- आस्ट्रेलिया के लिए पैकेज 1 लाख रुपये से शुरू होते हैं। वैसे केवल 3 नाइट 4 डे का पैकेज 60 से 70 हजार रुपये में भी उपलब्ध हैं।
4- दुबई:
कितने दिन का टुअर : कम से कम 7 दिन का।
कहां-कहां जा सकते हैं: दुबई शॉपिंग के लिए इस समय सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है। देखने के लिए यहां बड़े-बड़े किलेनुमा होटल, बुर्ज खलीफा, वाइल्ड वाडी वाटर पार्क, दुबई म्यूजियम, पॉलम आइसलैंड समेत कई जगह हैं।
पैकेज- दुबई के लिए पैकेज 50 हजार रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन इस समय कई टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियां 35 से 40 हजार रुपये में भी दुबई के लिए पैकेज उपलब्ध करवा रही हैं।