फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इन्हें मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ

Thu, 30 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बोर्ड-निगम कर्मिचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ
विज्ञापन
हरियाणा सरकार बोर्ड, निगमों, निकायों, विश्वविद्यालय और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने पर राजी हो गई है। छह महीने के भीतर कर्मियों को लाभान्वित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सर्व कर्मचारी संघ के बीच सीएम निवास पर लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में इस पर सहमति बनी है। सीएम ने कर्मचारियों की अनेक मांगों पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। फरीदाबाद में मारे गए तीन सीवरमैन के आश्रितों को सरकार दस-दस लाख रुपये मुआवजा देगी। इसके साथ ही दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। सीएम ने समान काम-समान वेतन के मामले में कहा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानने के लिए बाध्य है। उसका अध्ययन कराया जा रहा है। जो भी संभव होगा किया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार ने कच्चे कर्मियों की नियमितिकरण नीति पार्ट वन और टू की अनियमितताओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। सीएम ने सर्व कर्मचारी संघ की मांग पर कहा कि हरियाणा में हाल ही में नए गठित हरियाणा अग्निशमन निकाय विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मियों की छंटनी नहीं होगी। भर्ती की नई शर्तों का उन पर असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें