फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 विश्वविद्यालयों के नॉन टीचिंग स्टाफ की बल्ले-बल्ले, मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ

Sun, 18 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
7th pay commission - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा की चौदह यूनिवर्सिटी के 20 हजार नान टीचिंग स्टाफ के लिए अच्छी खबर है।  इन विश्वविद्यालयों के नान-टीचिंग स्टाफ  के वेतनमान को 01 जनवरी 2016 से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार संशोधित कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि जुलाई, 2017 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार दिया जाएगा। उन्हें 18 महीनों के बकाया राशि की भी अदायगी भी की जाएगी। इसमें भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (एफडी-1) शाखा, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार, राज्य परफोर्मिंग एंड विजुअल आर्ट विश्वविद्यालय रोहतक, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक तथा दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में कार्यरत नान टीचिंग स्टाफ शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें