फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की मौत के सदमे से परेशान होकर युवती ने लगाई थी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। जीएमसीएच सी ब्लॉक की सातवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली अनु अपने दोस्त की मौत से परेशान थी। पुलिस जांच में पता चला है कि दो दिन पहले उसके दोस्त की मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण जीएमसीएच में ही मौत हो गई थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या के लिए जीएमसीएच को चुना। वह घर से बहाना बनाकर वह जीएमसीएच (चंडीगढ़) पहुंची और सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को अनु का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया गया कि पुलिस ने अनु के भाई और मामा का बयान दर्ज कर लिया है। बयान के आधार पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बता दें कि शनिवार सुबह जीएमसीएच-32 इमारत की सातवीं मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा दी थी। घटना में दो व्यक्ति भी घायल हो गए थे। आधार कार्ड, पैनकार्ड, 10वीं की अंकसूची और मोबाइल से युवती की पहचान मूलरूप से कैथल निवासी अनु के रूप में हुई थी। आत्महत्या की वजह उस दिन साफ नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें